दतिया में भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के लिए मांग रहे वोट मजधार में दोनों दल

Jul 16, 2026 - 09:13
 0  71
दतिया में भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा के लिए मांग रहे वोट मजधार में दोनों दल

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट इस वक्त देश भर में एक नई इबारत लिख रही है। दरअसल यहां से भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर नए उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पर दांव लगाया है जिससे नाराज दतिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है बल्कि अब स्थिति सामान्य होने के बाद वो घर से नहीं निकल रहे हैं। जो भाजपा कार्यकर्ता निकल भी रहे हैं वो भाजपा उम्मीदवार के बजाय कांग्रेस उम्मीदवार के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। ठीक उसी प्रकार कांग्रेस की हालत भी है। क्योंकि पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती चाहते थे कि उनके बाद उनकी पत्नी अथवा बेटे को टिकट दिया जाए लेकिन कांग्रेस पार्टी ने घनश्याम सिंह को टिकट देकर राजेन्द्र भारती के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अवधेश नायक की चुनाव प्रचार से दूरी भी कांग्रेस के लिए समस्या बनी हुई है। ऐसी स्थिति में राजेन्द्र भारती और अवधेश नायक के समर्थक खुल कर भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दतिया की जनता के मन में और भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में इस वक्त भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कार्यकर्ता हो अथवा वोटर यह फैसला नहीं कर पा रहे कि वोट किसको दें। वहीं भाजपा और कांग्रेस ने इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल मानते हुए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा एक बार फिर इस सीट को जीतने का प्रयास कर रही है तो कांग्रेस इस सीट पर अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहती है। दोनों दलों के नेता मां पीतांबरा के दरबार में जीत का आर्शीवाद ले रहे हैं।  अब देखना है कि सियासत की यह भक्ति मां पीतांबरा को खुश करती है अथवा जीत यादव जी की होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow