वीडी और मोदी के बीच हुई मुलाकात से सियासी लावे में आया उफान नए समीकरणों की बन रही संभावना

Aug 7, 2026 - 19:05
 0  43
वीडी और मोदी के बीच हुई मुलाकात से सियासी लावे में आया उफान नए समीकरणों की बन रही संभावना

मध्य प्रदेश की राजनीति दिखने में सामान्य तो दिख रही है लेकिन इसके अंदर एक ऐसा सियासी सैलाब उमड़ रहा है जिसका लावा बिखरने की कगार पर है। इस बीच पूर्व मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा और पीएम मोदी के बीच हुई मुलाकात ने सियासी लावे को और दहका दिया है। इस बात में कोई सक नहीं कि वीडी शर्मा पीएम मोदी की गुड लिस्ट में आते हैं जिसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली थी जब लोकसभा चुनाव के दौरान दमोह में एक चुनावी सभा थी और उसी सभा में पीएम मोदी ने पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम लेते हुए उनकी जमकर तारीफ की थी। मोदी सामान्यतया ऐसे ही किसी नेता की तारीफ नहीं करते। फिलहाल तो वीडी शर्मा सिर्फ सांसद हैं लेकिन उनकी जो राजनीतिक क्षमता है वो उनको अन्य नेताओं से अलग बनाती है। उम्र के मामले में भी वीडी शर्मा सियासत के हर सांचे में फिट बैठते हैं जाति से ब्राह्मण होने के नाते मध्य प्रदेश से वीडी शर्मा को केन्द्र सरकार में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी विस्तार होना है जिसमें पूर्व अध्यक्ष को शामिल किया जा सकता है। वर्तमान में पूर्व अध्यक्ष कई समितियों में भी शामिल हैं। किसी राज्य में चुनाव होता है तो वीडी शर्मा को बड़े रणनीतिकार के तौर पर उतारा जाता है। कुल मिला कर वीडी शर्मा एमपी बीजेपी से एक उपयुक्त नेता हैं। यही कारण हैं कि पीएम मोदी से हुई वीडी शर्मा की मुलाकात को राजनीतिक विश्लेषक एक अलग ही चस्में से देख रहे हैं। क्योंकि एमपी की राजनीति में एक बड़े बदलाव की संभावना दिख रही है। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात और आई तस्वीर से दोनों नेताओं के हाव-भाव भी कुछ अलग ही सियासत की कहानी को बयां कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow