मीडिया को 'परिवार' और उनकी समस्या को अपनी समस्या समझने वाले आशीष अग्रवाल को दूसरी पारी की सौगात

Oct 25, 2025 - 09:04
 0  128
मीडिया को 'परिवार' और उनकी समस्या को अपनी समस्या समझने वाले आशीष अग्रवाल को दूसरी पारी की सौगात

ग्वालियर की मिट्टी से निकला वो लड़का जिसे भाजपा में प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली थी। कम आयु में भी हर विषय पर मजबूत तर्क रखने वाले आशीष अग्रवाल को शायद ये नहीं मालूम रहा होगा कि उनकी विनम्रता और विपक्षियों को करारा जवाब देने की कला एक दिन उन्हे भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी की कुर्सी तक लेकर जाएगी। उम्र कम थी लेकिन 'संस्कार' इतने बड़े थे कि आशीष अग्रवाल ने पद संभालते ही यह बता दिया कि अब एक नए युग का आगाज हो चुका है। पार्टी ने युवा चेहरे को आगे किया है तो मीडिया विभाग में नवाचार भी होंगे। हांलाकि आशीष अग्रवाल को जिस वक्त मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी उस वक्त वो काफी दुख के दौर से गुजर रहे थे। उनकी माता जी का स्वर्गवास हो गया था जिसके कारण वो शोक ग्रस्त थे। मां को ही प्रथम ईश्वर मानने वाले आशीष अग्रवाल जो भी करते हैं उनकी ही प्रेरणा से करते हैं। कार्यालय आने पर वो ईश्वर के साथ अपनी मां का भी परस्पर पूजन करने हैं और उसके बाद ही अपने कार्म की ओर बढ़ते हैं। उम्र ज्यादा नहीं है लेकिन उनकी कार्यकुशलता ऐसी है कि जैसे काम का अनुभव उनका सालों पुराना है। उनके मीडिया प्रभारी बनने के बाद सबसे बड़ा नवाचार यह देखने को मिला कि उन्होने मीडिया कर्मियों के साथ होने वाले भेदभाव की परंपरा को खत्म कर दिया। यू-ट्यूबर हो,वेब पोर्टल वाला हो अथवा कितने भी बड़े न्यूज चैनल और अखबार का पत्रकार हो वो सभी को एक नजर से देखते हैं और एक ही तराजू से तौलते हैं यही विशेषता उन्हे औरों से अलग बनाती है। कोई युवा पत्रकार हो या फिर उम्रदराज अथवा सीनियर पत्रकार सभी से मित्रवत संबंध उनकी विशेषताओं में एक है। इन सबसे से हट कर वो दवी हुई प्रतिभाओं को बिना किसी भेदभाव के आगे लाने का प्रयास करते हैं। कुछ ऐसे प्रवक्ता थे जो प्रतिभा के बावजूद भी गुमनामी में जीवन बिता रहे थे उन्हे भी आशीष अग्रवाल ने अपनी टीम में शामिल किया और पार्टी की बात मजबूती के साथ रखने के लिए खुली छूट दी। करीब तीन साल के कार्यकाल में जिस प्रकार से आशीष अग्रवाल ने नवाचार की एक परिभाषा गढ़ी है उसी की देन है कि भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में इतना बड़ा ऑपरेशन होने के बाद भी वो एक बार फिर मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। दूसरी पारी शुरु होने पर उन्होने पूरी विनम्रता के साथ प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इतना ही कहा कि पार्टी में काम करने वाले हर वर्कर को काम मिलता है और उसी की बानगी के तौर पर पार्टी ने उन पर फिर विश्वास व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow