बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई भिंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटाया
वाहनों का काफिला लेकर चलने वाले भाजपा नेता पर प्रदेश नेतृत्व की बड़ी कार्रवाई। भिंड से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव को पद से हटा दिया गया है। सज्जन सिंह यादव ने पीएम मोदी की बात नहीं मानते हुए करीब 500 वाहनों का काफिला लेकर ग्वालियर पहुंचे थे जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश नेतृत्व अन्य नेताओं की भी लिस्ट तैयार कर रहा है जिन्होंने पीएम मोदी के आह्वान का पालन नहीं किया है। इस कार्रवाई के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मैसेज देने का प्रयास किया है कि जो पार्टी गाइडलाइन से बाहर जाएगा उसे बक्सा नहीं जाएगा। देश भर में ऐसा पहला मामला है जब पीएम मोदी का आह्वान नहीं मानने पर प्रदेश नेतृत्व ने इतनी बड़ी कार्रवाई की है।
What's Your Reaction?