बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल कर्मचारी की दुखद मौत पर सभी कार्यक्रम स्थगित कर अंतिम संस्कार में पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता हो अथवा प्रदेश कार्यालय में मौजूद कोई कर्मचारी सभी को परिवार भाव से देखा जाता है। उसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब प्रदेश कार्यालय के एक कर्मचारी जय प्रकाश चौरसिया का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। दिवंगत कर्मचारी चौरसिया के इलाज में भी भाजपा संगठन की ओर से तमाम तरह की मदद की गई लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को जैसे ही कर्मचारी जयप्रकाश चौरसिया के निधन की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिवंगत कर्मचारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निर्णय लिया। साथ में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि भाजपा परिवार चौरसिया के परिवार के साथ खड़ा रहेगा। बीजेपी अध्यक्ष के इस प्रकार के फैसले और संवेदना से भाजपा में उनके प्रति काफी सम्मान देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की इस पहल से यह संदेश देखने को मिला कि भाजपा सिर्फ संगठन नहीं एक परिवार है। भाजपा में कार्यकर्ता हो अथवा कर्मचारी सभी को परिवार भाव से ही देखा जाता है। जहां सुख और दुख सभी में संगठन साथ होता है।
What's Your Reaction?