ओरछा में लगेगा भाजपा का दरबार 30-31 अगस्त को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जेन-जी होगा मुख्य केन्द्र
मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति लंबे समय से टल रही है। दतिया उप चुनाव से पहले प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तारीख तय की गई थी लेकिन चुनाव के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा। अब एक बार फिर महीने की आखिर यानि 30-31 अगस्त को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित होने वाली है। सभी पदाधिकारियों को कार्यालय मंत्री की तरफ से सूचित किया जा रहा है। मजे की बात यह है कि भाजपा यह बैठक भगवान श्रीराम के दरवार में करने जा रही है। जिन राजा राम के नाम पर भाजपा सत्ता के शिखर तक पहुंची अब एक बार फिर उन्हीं राम की शरण में भाजपा जा रही है। अपने गिरते जनाधार को उठाने का और हिंदुत्व के मुद्दे को और मुखर करने के लिए ओरछा से बेहतर स्थान और कोई नहीं हो सकता लिहाजा भाजपा ने अब फिर से भगवान राम के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का मन बना लिया है। हांलांकि इसके पीछे एक तत्थ्य भी है ओरछा की मार्केटिंग करना बांकी पब्लिक है सब जानती है कि भगवान राम को तो मार्केटिंग की जरुरत है नहीं लिहाजा उनकी मार्केटिंग के चक्कर में सियासी रोटियां जरुर सेंक ली जाएंगी। इस बैठक में दतिया हार प्रमुख मुद्दा होने जा रहा है साथ ही सवर्ण वर्ग की भाजपा के प्रति बढ़ती नाराजगी भी एक बड़ा विषय होने जा रही है। इस बात में कोई सक नहीं कि दतिया में जिस प्रकार से भाजपा ने अप्रत्याशित फैसला कर अचानक प्रत्याशी बदला और फिर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा जो भाजपा के गाल में तमाचे जैसा था जिसके निशान अब भी दिखाई पड़ रहे हैं। भाजपा इस बैठक में अपने सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को टास्क देने वाली है। भाजपा अब अपने सभी मोर्चों-प्रकोष्ठों को धरातल में उतारने की तैयारी में है। प्रदेश भर में सरकार विरोधी लहर को रोकने के लिए भाजपा की यह कार्यसमिति काफी महत्वपूर्ण होने वाली है। इस बैठक में भाजपा के लिए समस्या बन रहे जेन-जी को लेकर चर्चा होने की संभावना ज्यादा है। क्योंकि पीएम मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है और इस मौके पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान चलाने जा रही है जिसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता जेन-जी के बीच पहुंचेंगे और सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी देंगे।
What's Your Reaction?