'कॉकरोच पार्टी' अब बिगाड़ेगी बड़ी पार्टियों का खेल पार्टी के पदाधिकारी बोले हम पॉलिटिकल पार्टी नहीं

May 22, 2026 - 16:45
 0  35
'कॉकरोच पार्टी' अब बिगाड़ेगी बड़ी पार्टियों का खेल पार्टी के पदाधिकारी बोले हम पॉलिटिकल पार्टी नहीं

Gen-Z का यूथ मूवमेंट बोला- सिस्टम से लड़ाई है, किसी दल से नहीं; पेपर लीक पर उठाए सवाल  


भोपाल में शुक्रवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी। संगठन से जुड़े युवाओं ने साफ किया कि यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि Gen-Z आधारित यूथ मूवमेंट है। 

'सिस्टम से लड़ाई, पार्टी से नहीं'  
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिविल सेवा के प्रतियोगी छात्र मयंक ने कहा, "हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति या पार्टी से नहीं, उस सिस्टम से है जो युवाओं के मुद्दों पर चुप है। पेपर लीक, बेरोजगारी और युवाओं की आवाज दबाने पर अब सरकारी संस्थान जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।" 

जल्द बनेगी प्रदेश कोर कमेटी  
मयंक ने बताया कि संगठन जल्द ही प्रदेश स्तर पर कोर कमेटी का गठन करेगा। जिला स्तर पर भी युवाओं को जोड़ा जाएगा। संस्थापक अभिजीत दीपके से चर्चा के बाद यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

'पाकिस्तान से ज्यादा फॉलोअर्स' को बताया प्रोपगेंडा  
सोशल मीडिया पर 'पाकिस्तान से ज्यादा फॉलोअर्स' होने के सवाल पर संगठन ने इसे "सरकारी प्रोपगेंडा" बताया। युवाओं ने कहा कि हमें बदनाम करने की कोशिश हो रही है, लेकिन हम मुद्दों से पीछे नहीं हटेंगे।

क्यों रखा नाम 'कॉकरोच'?  
संगठन का कहना है कि कॉकरोच सबसे संघर्षशील जीव है जो हर हाल में जिंदा रहता है। इसी तरह युवा भी सिस्टम से लड़कर अपना हक लेंगे। मूवमेंट को सोशल मीडिया के जरिए गांव-गांव तक ले जाने की तैयारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow