कांग्रेस नेता कहते हैं 'देश की रक्षा हम करेंगे-हम करेंगे' ये वही नेता हैं जो खुद के उम्मीदवार की रक्षा नहीं कर पाए
राज्यसभा की तीन सीटों में हुए चुनाव पर चारों खाने चित्त होने वाली मध्य प्रदेश कांग्रेस के विधायक दिल्ली में राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सभी नेता बस पर सवार थे। यहां पर एक मजे की बात देखने को मिली। सारे कांग्रेस विधायक बस में एक जुट होकर नारे लगा रहे थे। कांग्रेस विधायक जो नारा लगा रहे थे वो उन पर पूरी तरह से हास्यास्पद लग रहा था। कांग्रेस नेता जो नारे लगा रहे थे उसमें कह रहे थे कि देश की रक्षा कौन करेगा जिसके जवाब में अन्य विधायक कह रहे थे कि हम करेंगे-हम करेंगे। मजे की बात यह है कि राज्यसभा सीट का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को 58 विधायकों की जरुरत थी जबकि उनके पास 64 विधायक थे। उसके बाद कांग्रेस को विधायकों की बाड़ेबंदी करनी पड़ी। और असल मजा उस वक्त आया जब कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन ही रद्द हो गया। बाद में पता चला कि घर के भेदी ने ही लंका ढाई थी। यानि मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ तेलंगाना में जो प्रकरण दर्ज था उसके दस्तावेज कांग्रेस की तरफ से ही निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचाएं गए थे जिसके कारण मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया। और अब कांग्रेस के नेता कह रहे हैं देश की रक्षा हम करेंगे।
What's Your Reaction?