सनातन के ध्वजवाहक बने डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के हर अंचल के नेताओं को एक मंच में किया एकत्रित

Feb 22, 2026 - 14:59
 0  91
सनातन के ध्वजवाहक बने डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के हर अंचल के नेताओं को एक मंच में किया एकत्रित

पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा सरकार में रहें अथवा सरकार के बाहर चर्चा में वो हमेशा बने रहते हैं। और इस बार तो वो एक ऐसी चर्चा का केन्द्र हैं जो कोई नहीं कर सका वो डॉक्टर नरोत्तम ने करके दिखा दिया। दरअसल दुनिया के पहले नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना कर उन्होंने न सिर्फ डबरा को बड़ी सौगात दी है बल्कि देश के हर नागरिक को उन्होंने नवग्रह पीठ की स्थापना कर उनके दुख दूर करने का एक मंच प्रदान किया है। करीब 14 साल के अथक परिश्रम से बना डबरा के नवग्रह शक्तिपीठ की अब स्थापना हो चुकी है। दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस प्रकार से देश भर से संत,महात्मा और कथावाचक पहुंचे इससे यह साबित हुआ कि पूर्व गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने नवग्रह पीठ को स्थापित करने का जब संकल्प लिया था तो उन्हें खुद इस बात का अहसास नहीं रहा होगा कि वो स्थानीय लोगों को और देश के लोगों कितनी बड़ी सौगात देने जा रहे हैं जो अगली की सदियों तक लोगों की आस्था का केन्द्र रहेगा। दस से बीस फरवरी तक चले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान एक और खूबी देखने को मिली जिसके तहत सियासत के रथी,महारथी सभी नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचे और सभी ने नवग्रह पीठ पहुंच कर भूरी-भूरी प्रसंशा की। यहां पर एक और खूबी देखने को मिली जिसके तहत प्रदेश के हर अंचल के नेता नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचे और सभी ने शीश नवाया। इस शक्तिपीठ की स्थापना कर पूर्व गृह मंत्री ने उस बात को भी चरितार्थ कर दिया कि वो सिर्फ भाषणों वाले सनातनी ध्वजवाहक नहीं वो आज के दौर में कट्टर हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर चलने वाले सनातन के ध्वजवाहक हैं जो विपक्षियों के लिए हमेशा एक समस्या बनते रहे हैं। एमपी राजनीति में चाणक्य और संकट मोचक की उपाधि पाने वाले सनातन के ध्वजवाहक बने डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के हर अंचल के नेताओं को एक मंच में एकत्रित किया और यह बता दिया कि राजनीति में पद अस्थाई हैं लेकिन मानव कल्याण चिर स्थाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow