मैं सरकारी अधिकारी हूं जैसे भी हो तुमको खाना खिलाना है ये धौंस एक महिला ने होटल में दी पढ़िए पूरी खबर मुखबिर पर

Apr 16, 2026 - 14:20
 0  151
मैं सरकारी अधिकारी हूं जैसे भी हो तुमको खाना खिलाना है ये धौंस एक महिला ने होटल में दी पढ़िए पूरी खबर मुखबिर पर

मध्य प्रदेश के अलग-अलग विभागों में काम कर रहे अधिकारियों का हौसला इतना बढ़ चुका है कि वो कहीं भी धमकी देने से नहीं चूकते। वो अधिकारी महिला हो अथवा पुरुष सभी में सरकारी रुतवा सिर चढ़ कर बोलता है। एक ऐसा ही मामला भोपाल के नीलबड़ क्षेत्र में देखने को और सुनने को मिला। तस्वीर में दिख रही साधारण सी महिला दो मजदूरों को एक होटल में लेकर पहुंचती है। उसके बाद वो होटल के कर्मचारियों पर अपना रुतवा झाड़ने लगती है। होटल में काफी भीड़ है और सभी लोग तथाकथित महिला अधिकारी के द्वारा होटल को स्टाफ को हड़काते हुए देखते हैं। लोग किसी अधिकारी होने के कारण नहीं देख रहे बल्कि वहां पर मौजूद लोग उस महिला को इस लिए देख रहे थे क्योंकि वो एक महिला थी। लेकिन एक महिला इस प्रकार से होटल स्टाफ से वर्ताव करेगी इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। साधारण सी दिख रही महिला जैसे ही होटल पहुंची तो होटल स्टाफ को बुलाया और कहा सुनो मैं एक सरकारी अधिकारी हूं और मेरे ये दोनों लेबर कल से तुम्हारे होटल में ठीक 12 बजे खाना खाने आएंगे। तुम्हारे यहां जितने बजे भी खाना बनता हो मुझे उससे कोई मतलब नहीं अपने एक कुक को समय पर बुलाओ और ठीक 12 बजे दोपहर मेरे लेबरों को खाना खिला दिया करो। महिला आनलाइन पेमेंट करती है और चलने लगती है। चलते-चलते महिला एक बार फिर होटल स्टाफ पर धौंस दिखाते हुए कहती है। ध्यान रखना मैं एक सरकारी अधिकारी हूं समय पर मेरे मजदूरों को खाना मिल जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow