खेल सिर्फ 'फ्रेम' का है बांकी जनता सब जान भी रही है और समझ भी रही है कि यह देश प्रेम है या फिर 'आडंबर'
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आजादी की अलख जगाने के लिए घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। गली-गली मओहल्लए-मोहल्ले लोग हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे हैं और शहीदों की शहादत को नमन कर रहे हैं। भाजपा द्वारा संचालित अभियान गैर राजनीतिक है और निस्वार्थ भाव से चलाया गया है जिससे आज के युवा और आने वाली पीढ़ियां भी आजादी के लिए सबकुछ कुर्बान करने वालों को जान पाएं। लेकिन भाजपा का यही अभियान कुछ नेताओं के बीच आडंबर भी बन चुका है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी कोलार से हर वर्ष तिरंगा यात्रा निकालते हैं जिसमें सीएम मोहन यादव भी शामिल होते हैं। शुक्रवार को जब कोलार से तिरंगा यात्रा निकल रही थी तो एक अलग ही माहौल देखने को मिला जब सीएम मोहन यादव के हाथ में सेल्फी स्टिक थी और उसमें मोबाइल लगा था। सीएम उसी सेल्फी में व्यस्त थे और अपना फ्रेम बनाने में लगे हुए थे। जबकि सैकड़ों की संख्या में मौजूद मीडिया सीएम को अपने फ्रेम में कैद के लिए परेशान हो रही थी और कवर भी कर रही थी। लेकिन सीएम इन सबसे अलग खुद के फ्रेम में व्यस्त रहे। आखिरकार मौके की नजाकत को देखते हुए सीएम ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई तब यात्रा प्रारंभ हुई।
What's Your Reaction?