दतिया चुनाव हारने के बाद पहली बार मिले मप्र बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

Aug 14, 2026 - 08:13
 0  4
दतिया चुनाव हारने के बाद पहली बार मिले मप्र बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

दतिया विधानसभा में हुए उप चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी के नेताओं की दिल्ली में क्लास लगाई जा रही है। पीएम मोदी खुद एक-एक करके एमपी बीजेपी के नेताओं से मुलाकात कर पार्टी के बारे में फीडबैक ले रहे हैं। पीएम के साथ ही अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी सक्रिय हो चुके हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के बीच मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने चुनाव से संबंधित जानकारी हासिल की तो वहीं हार के कारणों का भी पता लगाने का प्रयास किया। यहां पर एमपी बीजेपी अध्यक्ष के लिए थोड़ी राहत भी देखने को मिली क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन खुद अपनी विधानसभा सीट से हार चुके हैं। गौरतलब है कि नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक थे उसके बाद उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया और फिर राज्यसभा भेज दिया गया इसलिए बांकीपुर विधानसभा सीट रिक्त हो चुकी थी। वहां से भी भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के कारण नितिन नबीन खुद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को कुछ ज्यादा कहने या सुनाने की स्थिति में नहीं थे। इस हार से भाजपा सरकार की सेहत पर तो कोई असर नहीं पड़ा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के रणनीति की पोल जरुर खुल गई  है। जिस प्रकार से भाजपा को अपनी रणनीति पर अत्यधिक भरोसा था वहीं रणनीति धराशाही हो गई। एमपी बीजेपी के नेताओं से साफ कहा गया है कि वो न सिर्फ हार के कारणों का पता लगाएं बल्कि उन्हें यह भी कहा गया है कि जनता के बीच पहुंच बना कर एक बार फिर सरकार और संगठन की नीतियों के बारे में बताएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow