एमपी में पीपीपी माडल पर बन रहे चार मेडिकल कालेजों का दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जेपी नड्डा करेंगे भूमिपूजन

Dec 4, 2025 - 09:28
 0  57
एमपी में पीपीपी माडल पर बन रहे चार मेडिकल कालेजों का दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जेपी नड्डा करेंगे भूमिपूजन

मप्र में हर जिलों में मेडिकल कालेज खोलने की सरकार की मंशा है जिसके चलते सरकार ने अब पीपीपी माडल का रास्ता अपनाया है। सरकार के इस अभियान को अब दिसंबर में पंख भी लगने वाले हैं। सीएम मोहन यादव बुधवार को दिल्ली प्रवास पर पहुंचे थे जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मेडिकल कालेजों के भूमिपूजन के लिए समय मांगा है। सीएम के अनुरोध को जेपी नड्डा ने स्वीकार करते हुए दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आने की स्वीकृति दी है। इन चार मेडिकल कालेजों के भूमिपूजन के बाद सरकार का हर जिले में मेडिकल कालेज का सपना पूरा होने जा रहा है। गौरतलब है कि शासकीय स्तर पर मेडिकल कालेज खोलने पर राज्य सरकार की एक बड़ी धनराशि खर्च होती है और फिर उसके रख रखाव का भी सरकार पर बड़ा दबाव रहता है। यही कारण है कि सरकार की तरफ से प्रदेश में पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज खोलने की रणनीति तैयार की गई थी और जब से डाक्टर मोहन यादव सीएम बने हैं तब से इस अभियान को धरातल में उतारने का वो लगातार प्रयास कर रहे हैं। कई बार निविदाएं निकाली गई लेकिन बात नहीं बनी अब जाकर चार मेडिकल कालेज पीपीपी माडल पर खुलने जा रहे हैं जिसको लेकर राज्य सरकार काफी उत्साहित हैं। इस श्रृंखला को राज्य सरकार और आगे लेकर भी जाएगी जिससे आने वाले समय में प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कालेज खोले जा सकें और एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए सीट भी आसानी से उपलब्ध हो पाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow