एमपी के सीएम ट्रैक्टर पर घूम कर 'रील' बनवाते हैं और किसान खुदकुशी करते हैं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगाया आरोप
भोपाल में सीएम मोहन यादव द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर रैली कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को रास नहीं आई है। कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि जिस प्रदेश में 97% किसान कर्ज में हैं वहां के मुख्यमंत्री रविवार को ट्रैक्टर पर बैठ कर रील बनवाते हुए खुद को किसान पुत्र बता रहे थे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा साल 2026 को कृषि वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है। और किसानी को लाभ का धंधा बनाने के लिए राज्य सरकार 16 विभागों को मिला कर अनेकों कार्यक्रम शुरु करने जा रही है। रविवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई थी जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में किसान भोपाल आए हुए थे। सभा से पहले करीब 1100 ट्रैक्टरों की रैली निकाली गई थी जिसमें रैली का नेतृत्व खुद सीएम मोहन यादव कर रहे थे और वो खुद ही ट्रैक्टर के चालक बने थे। उसी मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने सरकार पर प्रहार किया है।
What's Your Reaction?