भाजपा कार्यालय में नहीं संघ कार्यालय 'समिधा' में चलती रहीं राजनीतिक गतिविधियां
मप्र भाजपा में तीन नियुक्तियां होने के बाद मामला शांत हो चुका है। जिस प्रकार से कड़ाके की ठंड ने राजधानी को अपनी आगोश में लिया है ठीक उसी प्रकार से बीजेपी कार्यालय में राजनीति ठंडी नजर आ रही है। निगम-मंडलों के नियुक्ति की बात चल रही थी कहा जा रहा था सूची आज जारी होगी कल जारी होगी लेकिन वो आज और कल अभी तक नहीं आया। लेकिन जिस प्रकार से रविवार को अचानक नेताओं का भोपाल में आना हुआ तो उससे राजनीतिक सरगर्मी जरुर देखने को मिली। छत्तीसगढ़ सरकार के सीएम,विस अध्यक्ष रमन सिंह सहित अन्य कुछ नेता भी भोपाल दौरे पर थे। बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थी। जितने भी नेता भोपाल आए वो कोई भी प्रदेश कार्यालय आने के बजाय संघ कार्यालय समिधा जा रहे थे। समिधा में दिन भर नेताओं का आना जाना चलता रहा। हांलाकि इन मुलाकातों को लेकर कोई नेता ज्यादा बोलने को तैयार नहीं है लेकिन इन मुलाकातों से यह बात जरुर निकल रही है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं जिसकी तैयारी भाजपा के नेताओं को भी सौंपी गई है। दरअसल संघ को लेकर आज भी देश के अलग-अलग वर्गों में कुछ भ्रांतियां हैं जिसे संघ खत्म करना चाहता है। संघ चाहता है कि उसके द्वारा देश की जनता के लिए किए जा रहे कामों की जानकारी आम जनता को हो और जो उनके मन में भ्रम है वो खत्म हो इसी लिए सताब्दी वर्ष में संघ कई तरह के कार्य आयोजित कर जनता के सामने अपनी छवि को रखना चाहता है।
What's Your Reaction?