रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग होंगे भाजपा से राज्यसभा उम्मीदवार
लंबे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा ने अपने दोनों राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की तरफ से रजनीश अग्रवाल और तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट फायनल होते ही तय हो गया कि अब जार्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी को दोबारा मौका नहीं मिलेगा। फिलहाल रजनीश अग्रवाल प्रदेश मंत्री की भूमिका में संगठन के लिए काम कर रहे हैं। और उनको संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने की दक्षता प्राप्त है। यही कारण है कि रजनीश अग्रवाल पर पार्टी ने बड़ा विश्वास दिखाया है। भाजपा के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है क्योंकि विधायक संख्या के मुताबिक भाजपा के पास अतिरिक्त 49 विधायक हैं।
What's Your Reaction?