भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की टीम तैयार प्रशिक्षण महा अभियान समाप्त होते ही होगी घोषणा

Mar 25, 2026 - 10:48
 0  91
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की टीम तैयार प्रशिक्षण महा अभियान समाप्त होते ही होगी घोषणा

मध्य प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। अलग-अलग मोर्चों के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति की टीम को लेकर भी लगातार काम कर रहे हैं। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति की लिस्ट तैयार कर ली है। लेकिन प्रदेश भर में चलाए जा रहे प्रशिक्षण महा अभियान को देखते हुए प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा को रोका गया है। प्रशिक्षण महा अभियान के बाद लिस्ट में कुछ फेरबदल होने की भी संभावना है और इसी लिए अभी सूची जारी नहीं की जा रही है। नई टीम में दलित और आदिवासी चेहरों को अधिक प्राथमिकता मिलने की संभावना जताई जा रही है। पिछड़े वर्ग,अनुसूचित जाति,जनजाति और महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में भी इन वर्गों को प्राथमिकता दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की भोपाल में मौजूदगी ने नई प्रदेश कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। भाजपा संविधान के अनुसार राष्ट्रीय कार्यसमिति में अधिकतम 120 सदस्य हो सकते हैं। मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कार्यसमिति आमतौर पर 100 से अधिक सदस्यों की होती है जिसमें स्थाई और विशेष आमंत्रित सदस्य होते हैं। नई प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 106 सदस्य होंगे। इनमें 35 महिलाएं होंगी,जिनमें नौ अनुसूचित जाति और जनजाति सदस्य होंगे। इसके अलावा 26 विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे इसमें जिला प्रभारी भी सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश में वर्तमान में 65 संगठनात्मक जिले हैं। नई कार्यसमिति में ने चेहरे और सामाजिक संतुलन देखने को मिल सकता है। कार्यसमिति गठन में देरी का एक कारण पार्टी को प्रदेश कार्यसमिति में क्षेत्रीय,सामाजिक संतुलन बनाए रखना भी है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल चाहते हैं कि एक ऐसी प्रदेश कार्यसमिति घोषित हो जिसमें प्रदेश के हर वर्ग और हर अंचल का प्रतिनिधित्व रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow