पांच दिन के अंदर मंत्रियों का भविष्य होगा तयं केन्द्रीय समीक्षक रिव्यू रिपोर्ट देख कर लेंगे फैसला

May 15, 2026 - 19:57
 0  86
पांच दिन के अंदर मंत्रियों का भविष्य होगा तयं केन्द्रीय समीक्षक रिव्यू रिपोर्ट देख कर लेंगे फैसला

मध्य प्रदेश सरकार को लेकर इन दिनों कुछ खबरें सबाब पर हैं। सीएम मोहन यादव के लगातार दिल्ली दौरे केन्द्रीय नेतृत्व के अलग-अलग नेताओं से मुलाकात करना यह बताने के लिए पर्याप्त है कि मध्य प्रदेश में किसी बड़े राजनीतिक अध्याय का आगाज होने जा रहा है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार केन्द्रीय समीक्षक  17-18 मई को भोपल में रहेंगे। इसी दौरान केन्द्रीय समीक्षक मंत्रियों के परफॉर्मेंस को रिव्यू करेंगे। रिपोर्ट कार्ड के आधार पर कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है तो कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। अभी सीएम मोहन यादव को मिलाकर 31 सदस्यीय मंत्रिमंडल है जिसमें चार और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में अब गृह मंत्रालय भी नए मंत्री को सौंपा जाएगा। इस रिव्यू के आधार पर जुलाई में होने वाले मॉनसून सत्र से पहले मोहन कैबिनेट में बदलाव किया जा सकता है। वर्तमान कैबिनेट में करीब चार मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। उनकी जगह पर नए चेहरों को मोहन कैबिनेट में मौका मिलेगा। मुखबिरों का यहां तक कहना है कि मंत्रियों को आमने-सामने बैठाकर उनसे चर्चा की जाएगी। इस दौरान उनके जिलों के प्रभार की स्थित, विभागों में नवाचार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल को लेकर सवाल किए जाएंगे। साथ ही ढाई साल के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow