'शराब' को लेक भिड़े मोहन सरकार के दो मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने लगाया बड़ा आरोप

May 19, 2026 - 17:54
 0  87
'शराब' को लेक भिड़े मोहन सरकार के दो मंत्री कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन सरकार के दो मंत्रियों के बीच चल रही आपसी खींचतान पर बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि सोमवार को सीएम हाउस में मंत्रियों के ढाई साल के कामों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बीस मंत्रियों से वन टू वन चर्चा कर उनके विभागीय कामों की जानकारी ली गई। इस समीक्षा बैठक के दौरान मंत्रियों के बीच चल रहे आपसी विवाद भी उभर कर सामने आए। विवादों ने सीएम हाउस की सीमा को लांघते हुए कांग्रेस कार्यालय तक रुख कर लिया। जिसका नतीजा यह निकला कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समीक्षा बैठक पर चुटकी लेते हुए बड़े खुलासे किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान एक मंत्री ने दूसरे मंत्री को सरेआम 'शराब व्यापारी' कह दिया, वह भी मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में।कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान पर यह तीखी टिप्पणी की। ये दोनों ही नेता अलीराजपुर जिले से आते हैं, जहां संपतिया उइके प्रभारी मंत्री हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया है। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा है कि भाजपा की यह बैठक मंत्रियों के परफॉर्मेंस रिव्यू के बजाय एक-दूसरे पर शराब कारोबार से जुड़े होने के आरोप लगाने का मंच बन गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या वो अपने मंत्री पर कोई कार्रवाई करेंगे या भाजपा में माफिया राज ही नया नियम बन चुका है? सरकार और संगठन की ओर से आयोजित इस समीक्षा बैठक में फीस मंत्रियों का वन टू वन हो चुका है। बांकी के दस मंत्रियों का वन टू वन अभी बांकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow