भाजपा में क्या होने वाला है- दिल्ली में सीएम और भोपाल में 'संतोष' कुछ तो खिचड़ी पक रही है?

Feb 4, 2026 - 19:20
 0  142
भाजपा में क्या होने वाला है- दिल्ली में सीएम और भोपाल में 'संतोष' कुछ तो खिचड़ी पक रही है?

भोपाल दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शाम के वक्त प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह,प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी और मीडिया प्रभारी मौजूद थे। सभी नेताओं ने करीब एक घंटे तक कार्यालय में बैठक की। इस बीच दिलचस्प बात यह भी रही कि सीएम मोहन यादव दिल्ली में हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी राजधानी  से बाहर हैं। और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रीवा में हैं। इस बीच भोपाल में हुई बैठक क्या संकेत दे रही है। हाल ही में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की संगठन से बिदाई हुई है। और फिर एमपी में अचानक राजनीतिक गतिविधियों के बढ़ने का मतलब साफ है कि सरकार और संगठन को लेकर बड़ा फैसला और बड़ा बदलाव दिखने वाला है। हांलांकि अभी भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण निगम-मंडलों की सूची जारी करना और प्रदेश कार्यसमिति का गठन करने जैसे बड़े मामले हैं जिसको लेकर दिल्ली से लेकर भोपाल तक बैठकों का दौर चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow