बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे

Aug 30, 2026 - 18:50
 0  175
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे

मध्य प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति ओरछा में चल रही है। रविवार को जिस वक्त कार्यसमिति का आगाज हो रहा था उस वक्त मंच पर एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था। सारे नेता एक दूसरे से बात करने में व्यस्त थे लेकिन सीएम और सिंधिया के बीच कुछ अलग ही खिचड़ी पक रही थी। मंच में स्वागत का दौर भी चल रहा था पार्टी को और संगठन को मजबूत करने की बात हो रही थी उन सब बातों के बीच सिंधिया और सीएम एक अलग अंदाज में नजर आए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाव-भाव देख कर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि किसी मुद्दे के लेकर वो सीएम पर लगातार दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। तस्वीर के जुवां नहीं होती लेकिन वो भाव प्रकट करने के लिए पर्याप्त होती है कि आखिर चल क्या रहा है। जिस प्रकार से सीएम मोहन यादव खुद के आगे किसी की चलने नहीं दे रहे उससे भाजपा के सभी नेताओं में छटपटाहट है लिहाजा भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में भी वही छटपटाहट साफ नजर आ रही थी। जहां पार्टी और संगठन की बात होनी चाहिए वहां पर दो नेता आपस में बात करते नजर आ रहे हैं जिसका मतलब साफ है कि दाल में कुछ काला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow