रील देखने पर 'पुलिस' को लगा 500 रुप में का जुर्माना नदारत रहने पर दो के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई
भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को परखने के लिए पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दुबे मोबाइल पर सोशल मीडिया में रील देखते हुए पाए गए। कमिश्नर ने कड़े स्वर में फटकार लगाते हुए उन पर 500 रुपये का दंड लगाया और स्पष्ट निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक उपयोग सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करता है और इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा। मामला सिर्फ इतने में ही थमा। उन्होने रोशनपुरा नोडल प्वाइंट का जायजा लिया तो यहां तैनात कार्यवाहक उप निरीक्षक शशि चौबे और कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रविंद्र सिंह नदारद मिले। दोनों के अनुपस्थित मिलने पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें मौके पर ही तत्काल निलंबित कर दिया गया। आदेश में कहा गया कि निर्धारित प्वाइंट पर अनुपस्थित रहना ड्यूटी की मूल भावना के खिलाफ है और किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं। पुलिस कमिश्नर ने अपनी इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों को बड़ा मैसेज दिया है। जिसके तहत ड्यूटी के प्रति ईमानदारी रखने और राजधानी की सुरक्षा को सर्वोपरि बताया है।
What's Your Reaction?