अर्शदीप ने कोहली से कहा पाजी रन कम रह गए वरना सेंचुरी पक्की थी विराट ने भी लिए अर्शदीप के मजे

Dec 7, 2025 - 11:56
Dec 7, 2025 - 11:56
 0  118
अर्शदीप ने कोहली से कहा पाजी रन कम रह गए वरना सेंचुरी पक्की थी विराट ने भी लिए अर्शदीप के मजे

भारत और हाउस अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। लेकिन जिस प्रकार से विराट कोहली ने तीनों मैचों में बल्लेबाजी की उसके चर्चे अगले कई महीनों तक चलते रहेंगे। शनिवार को हुए आखिरी मुकाबले के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने विराट कोहली के मजे लेते हुए कहा कि  “पाजी, रन कम रह गए, सेंचुरी आज पक्की थी वैसे।” कोहली ने अर्शदीप सिंह के इस सवाल का जवाब देने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई और अर्शदीप सिंह से कहा कि  “टॉस जीत गए नहीं तो तेरी भी पक्की थी ड्यू (ओस) में।” बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल तीसरे वनडे में टॉस जीतने में कामयाब रहे, जिसमें उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे में पिछले 20 मुकाबलों में एक भी टॉस नहीं जीता था। भारतीय टीम की ये साल 2025 में आखिरी वनडे सीरीज थी, अब टीम इंडिया अगले साल यानी 2026 में जनवरी के महीने में घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। विराट कोहली साल 2025 में वनडे में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे जिसमें उन्होंने 13 मुकाबलों में खेलते हुए 65.10 के औसत से कुल 651 रन बनाए। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है जिनके बल्ले से साल 2025 में वनडे में कुल 650 रन देखने को मिले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow