रंग पंचमी पर भोपाल में खेली गई एसिड की होली कार का निकला रंग युवती पर पड़ता एसिड तो भगवान ही होता मालिक
रंग पंचमी के मौके पर भोपाल में सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एडिड से होली खेली गई शुक्र है एसिड कार पर पड़ा कहीं कार की मालकिन युवती पर वही एसिड पड़ा होता तो उसका हश्र क्या होता। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक अज्ञात व्यक्ति ने कार पर रंग डाला तो कार का रंग कैसे आलू के छिलके की तरह निकल गया। मामला भोपाल के ऐशबाग थाने का है। पीड़ित युवती का आरोप है कि वो रंग पंचमी के मौके पर कार घर के बाहर खड़ी करके चली गई थी। और जब वो लौटी तो उसने जो देखा उससे उसके होश उड़ गए। दरअसल युवती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि किसी व्यक्ति ने रंग मिला एसिड उसकी कार में फेंका है जिसके कारण कार का पेंट पूरी तरह से निकल गया। पीड़िता का आरोप है कि अज्ञात आरोपी उस पर रंग भरा एसिड डालने आया होगा और जब वो नहीं मिली तो आरोपी ने कार में ही रंग भरा एसिड डाल दिया। फिलहाल कार की हालत देख ऐशबाग पुलिस भी हैरान हैं। साथ ही पुलिस यह समझने का प्रयास कर रही है कि ऐसा व्यक्ति कौन हो सकता है जिसने रंग से भरे एसिड का इस्तेमाल किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दिया है।
What's Your Reaction?