संगठन सृजन के बाद कांग्रेस में एकजुटता का माहौल तैयार करने में जुटे जीतू पटवारी

Mar 9, 2026 - 09:30
 0  50
संगठन सृजन के बाद कांग्रेस में एकजुटता का माहौल तैयार करने में जुटे जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश में भाजपा के आगे लगातार चारों खाने चित्त हो रही कांग्रेस पार्टी में अब नए युग का आगाज हो चुका है। साल 2025 को संगठन सृजन अभियान के रुप में कांग्रेस पार्टी ने मनाया जिसके तहत सभी जिलों के अध्यक्ष घोषित किए गए और संगठन को मजबूत करने का काम किया गया। अब पार्टी में एकजुटता का माहौल एक बड़ी चुनौती है जिसके कारण पार्टी लगातार चुनाव हारती रही है। इस बात को तो भाजपा के नेता भी स्वीकार करते रहे हैं कि कांग्रेस को भाजपा नहीं बल्कि उसकी गुटबाजी ही उसको चुनाव में हरवाती है। जिसको कांग्रेस के युवा अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कई बार स्वीकार करते हुए कहा है कि कांग्रेस में गुटबाजी कैंसर की तरह फैली हुई है। अब उस कैंसर का इलाज तेजी से किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश आत्मविश्वास की कमी थी उसको एक बार फिर रिफ्रेश करने की कोशिश हो रही है। रंग पंचमी के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद हर एक कार्यकर्ता के साथ रंग गुलाल खेलते नजर आए और पार्टी में एक पारिवारिक माहौल का अहसास कराते नजर आए। कांग्रेस को अब समझ में आ चुका है कि चुनाव जीतना है तो भाजपा के रास्ते पर चल कर ही गुटबाजी को खत्म किया जा सकता है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को परिवार का सदस्य कहा जाता है और भाजपा का कार्यकर्ता इसी लिए पार्टी के लिए अपनी जान लगा देता है कि उसकी पार्टी की इज्जत उसकी खुद की इज्जत है। लिहाजा चुनाव जीत का मूल मंत्र ही एकजुटता है। और अब कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी वहीं करने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे आने वाले चुनाव में कांग्रेस का एक अलग रुप देखने को मिले और कार्यकर्ताओं में जीत की भूख पैदा हो पाए। हालांकि कांग्रेस में एकजुटता की बात करना बेइमानी सा जरुर लगता है लेकिन वर्तमान अध्यक्ष की कोशिश को एक सार्थक प्रयास जरुर कहा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow