क्रिकेट के नाम पर पीएम मोदी को 'पनौती' कहने वालों की बोलती बंद टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Mar 9, 2026 - 09:26
 0  97
क्रिकेट के नाम पर पीएम मोदी को 'पनौती' कहने वालों की बोलती बंद टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

साल 2023 में 50 ओवर के वर्ल्डकप फाइनल में देश के मुखिया मैच देखने गए तो दुर्भाग्य से टीम फाइनल मैच हार गई और कांग्रेस की तरफ से एक माहौल तैयार किया गया कि पीएम मोदी 'पनौती' हैं। पीएम मोदी के नाम से बने स्टेडियम में जब दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया तो फिर कांग्रेस वालों को बल मिला और वो सोशल मीडिया में लिखने लगे कि नाम में ही 'पनौती' है। लेकिन टीम इंडिया ने अपने जज्बे से यह बता दिया कि कोई व्यक्ति अथवा किसी का नाम कैसे पनौती हो सकता है। जब दिल से मेहनत और संकल्प लेकर टीम मैदान पर उतरती है तो जीत उसी टीम की होती है जो असली जीत की हकदार होती है। रविवार को जब नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच हो रहा था तो कुछ ऐसे देश भक्त भी थे जो चाह रहे थे कि भारत इस मैच को हारे जिससे वो देश के प्रधानमंत्री पर फिर से भद्दे कमेंट कर सकें। लेकिन टीम इंडिया के जांबाजों ने अपने खेल से यह बता दिया कि किसी के नाम पर पनौती नहीं होती और न ही हार-जीत तय होती है। हार जीत तो खेल से तय होती है। अब पीएम मोदी को पनौती कहने वालों की जुवां पर ताला लग चुका है उनसे ये कहते नहीं बन रहा कि कमी नाम में नहीं खेल और खिलाड़ियों के जज्बे पर थी अथवा खिलाड़ियों का दिन सही नहीं था। मतलब साफ है कि देश का मुखिया पनौती कैसे हो सकता है जिस ने विश्वपटल पर देश का नाम ऊपर किया हो। आज खेल से लेकर हर क्षेत्र में देश का नाम रौशन हो रहा हो वो कैसे पनौती हो सकता है। पीएम मोदी को पनौती कहने वाल शायद ये भूल गए कि पहले देश होता है फिर राजनीति। रात को फाइनल हुआ सभी जगहों पर टीम को बधाई देने का सिलसिला चल रहा है लेकिन अब तो टीम को बधाई देने में भी पार्टी और राजनीति आड़े आ रही है। देश के खिलाड़ियों ने लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीत कर देश का मान बढ़ाया लेकिन एक पार्टी और वर्ग ऐसा है जो बधाई देने के बजाय अब यह सोच रहा है कि पीएम मोदी को नीचा दिखाने के लिए अब वो कौन सा रास्ता अपनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow