53 लाख की ठगी के बाद UPSC के विद्यार्थी को पता चला उसके साथ ठगी हुई है जिसके बाद उसने FIR दर्ज कराई
भोपाल से लगे मिसरोद में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां पर यूपीएससी अभ्यर्थी (UPSC Aspiratens Crypto Scam) के साथ क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 53 लाख रुपये से अधिक की ठगी हो गई। जालसाजों ने पीड़ित युवक को 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसा लिया। Mukhbir ने जब पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि मिसरोद के भगवान परिसर निवासी प्रखर दुबे जो मूल रूप से नरसिंहपुर जिले के ग्राम हीरापुर भठेरा के रहने वाले हैं, वो भोपाल में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। जालसाजों ने 28 अक्टूबर 2025 को उन्हें एक ऑनलाइन साइट के माध्यम से क्रिप्टो निवेश की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बताए गए प्लेटफॉर्म पर डीमैट अकाउंट खुलवाया। जालसाजों ने मैसेज और ऑनलाइन माध्यम से लगातार निवेश के लिए प्रेरित किया। जालसाजों ने इस पूरी वारदात को ऐसे अंजाम दिया जिससे पीड़ित विद्यार्थी को शुरुआत में वेबसाइट पर निवेश पर मुनाफा दिखाया गया, जिससे प्रखर का भरोसा बढ़ गया। इसी विश्वास में उन्होंने 21 नवंबर 2025 तक अलग-अलग समय पर आरटीजीएस और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 53 लाख 10 हजार रुपये जमा कर दिए। बड़ी रकम जमा होने के बाद अचानक कंपनी की वेबसाइट बंद हो गई और जालसाजों से संपर्क भी टूट गया। जब रकम वापस नहीं मिली और कोई जवाब नहीं आया, तब छात्र को ठगी का अहसास हुआ। जालसाजों का शिकार हुए प्रखर दुबे ने ई-एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों और संबंधित साइबर गिरोह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?