जिसके साथ जीने मरने की कसम खाई उसी युवती से तंग आकर खुदकुशी कर ली और आरोप पत्नी के साथ दादी सास पर लगाया
जिस युवती के साथ जीने मरने की कसमें आई दुनिया की परवाह किए बगैर लव मैरिज की आखिर में उसी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जान दे दी। मामला भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां मृतक की पहचान विकास हिरवे के रूप में हुई है। मृतक हबीबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक उसने सात महीने पहले ही लव मैरिज की थी। अब अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। खुदकुशी के पहले युवक ने शाहपुरा इलाके स्थित एक ओयो होटल में कमरा बुक किया था। इसी कमरे में उसने अपनी जान दी है। Mukhbir को मिली खबर के मुताबिक युवक ने सात महीने पहले स्नेहा सोलंकी नामक लड़की से शादी की थी। युवक का नाम विकास हिरवे है। उसने वीडियो में कहा है कि मैं मनमर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। इसकी जिम्मेदार मेरी पत्नी होगी। क्योंकि वो 10 दिन से लगातार अपने मायके गहने और अन्य सामान लगातर भेज रही थी। युवक ने वीडियो में ये भी आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती थी और लगातार विवाद करती थी। युवक ने अपनी दादी सास पर भी आरोप लगाया है। उसकी दादी सास लगातार उसकी पत्नी को भड़का रही थी। युवक ने खुदकुशी से पहले कहा कि उसकी मौत के लिए पत्नी और दादी सास जिम्मेदार हैं। युवक का वीडियो देखने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पूरा मामला संदिग्ध है जिसके कारण पुलिस को गुत्थी सुलझाने में देरी हो रही है। उम्मीद है पुलिस जल्द ही इस पूरे प्रकरण का पर्दाफाश करेगी।
What's Your Reaction?