अप्रैल के महीने में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मार्च के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार संभव
मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। मोर्चों की कार्यकारिणी जारी करने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक निगम-मंडल को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे फिलहाल उनमें विराम लगता नजर आ रहा है। क्योंकि अब पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में चल रही है। गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया कर्मियों के साथ होली मिलन का कार्यक्रम रखा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ कई अनौपचारिक विषयों पर चर्चा की। होली मिलन के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अप्रैल के महीने में कार्यसमिति की बैठक आयोजित होगी। मतलब साफ है कि मार्च के महीने में भाजपा सारी संगठनात्मक नियुक्तियों को पूरा कर लेगी। संगठनात्मक नियुक्तियां होने के बाद प्रदेश के मंत्रिमंडल का भी विस्तार किया जाएगा। की मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा तो वहीं कुछ नए चेहरों की मोहन सरकार में इंट्री होने वाली है। इस होली मिलन में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक अलग ही अंदाज में नजर आए। जिस प्रकार से उनकी जमीनी और सरल नेता की छवि है उसी को उन्होंने चरितार्थ करते हुए हर पत्रकार से एक-एक करके मुलाकात की और हर पत्रकार के सवाल का अनौपचारिक जवाब भी उन्होंने दिया।
What's Your Reaction?