सरकार में फैले 'संक्रमण' की सर्जरी करेंगे डॉक्टर मोहन यादव आधा दर्जन मंत्रियों की विदाई तय पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
प्रदेश की मोहन सरकार में जल्द ही सर्जरी होने जा रही है। इस सर्जरी में सरकार के ऐसे पार्ट को अलग किया जाएगा जिससे पिछले दो साल से लगातार संक्रमण फैल रहा था। कुछ पार्ट तो ऐसे थे जिनके संक्रमण का इंफेक्शन सरकार और संगठन दोनों में फैलने लगा था। सरकार और संगठन से जवाब भी देते नहीं बन रहा था। लिहाजा साल 2027 से एक बार फिर चुनावी दौर शुरु होने जा रहा है उसके पहले डाक्टर मोहन यादव अपनी सरकार की सर्जरी कर इंफेक्शन को बाहर करना चाहते हैं। क्योंकि अब सरकार एक भी विवादित बयान झेलने की स्थिति में नहीं है। पहले से ही अलग-अलग मोर्चों में परेशानी झेल रही प्रदेश की मोहन सरकार अब चुनावी मोड में आना चुकी है उसके पहले सरकार खुद के संक्रमण को खत्म कर सरकार को निरोगी काया बनाना चाह रही है। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली से फ्री-हैंड ले लिया है। जिन बड़े चेहरों को सरकार से बाहर करना है वो करीब-करीब तय हो चुके हैं। दो बड़े चेहरों की मंत्रिमंडल से विदाई तय मानी जा रही है जिसमें पहला नाम कैलाश विजयवर्गीय का है। दूसरा नाम प्रहलाद पटेल और तीसरा नाम विजय शाह हैं जिनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी होनी तय मानी जा रही है। इन कैबिनेट मंत्रियों के अलावा तीन राज्य मंत्रियों पर भी गाज करने की प्रबल संभावना है। कुल मिला कर आधा दर्जन मंत्रियों को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा तो वहीं करीब आठ मंत्री मोहन सरकार में शपथ लेते नजर आएंगे। एक बड़ा आदिवासी नेता भाजपा तैयार करने की कोशिश में है लिहाजा विजय शाह की जगह पर अब भाजपा किसी अन्य और युवा आदिवासी चेहरे को मौका देने की योजना बना रही है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार नए मंत्रिमंडल में विंध्य से एक और नेता को शामिल किया जा सकता है जिसमें युवा नेत्री रीति पाठक अथवा दिव्यराज के नाम हो सकते हैं। सरकार की कोशिश है कि मंत्रिमंडल में ऐसे नेताओं को मौका दिया जाए जो निर्विवाद हों। जिन नेताओं ने अब तक अपने बयान से नहीं काम से पहचान बनाई हो ऐसे नेताओं को आगे किया जाए। लिहाजा इस प्रकार के नेताओं की एक लिस्ट सरकार और संगठन दोनों की तरफ से तैयार है। दिल्ली से नामों के फायनल होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की डेड-लाइन जारी कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि मार्च महीने के अंत तक अथवा अप्रैल के पहले सप्ताह तक मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल देखने को मिल सकता है।
What's Your Reaction?