बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए एमपी के नेताओं ने शुरु की जमावट

Dec 18, 2025 - 11:07
 0  158
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए एमपी के नेताओं ने शुरु की जमावट

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में बिहार के नितिन नवीन की कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में नियुक्ति कर दी है। जिस दिन से नितिन नवीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है उसी दिन से एमपी बीजेपी के सैकड़ों नेताओं ने दिल्ली की ओर रुख कर दिया है। सोशल मीडिया में पिछले तीन दिन से होड़ सी लगी हुई है। एमपी बीजेपी का कोई न कोई  नेता रोजाना दिल्ली में नितिन नवीन से मुलाकात कर अपनी करीबता की फोटो डाल कर पार्टी में अपनी धौंस दिखाने का प्रयास कर रहा है। दरअसल नितिन नवीन बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में हैं और वहां की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एमपी में अक्सर आना जाना रहा है और यहां के नेताओं से उनकी मुलाकात,जान और पहचान आम बात है। अब उनकी उसी पहचान का हवाला देकर एमपी बीजेपी के नेता दिल्ली की ओर कूंच कर रहे हैं। जिस प्रकार ने एमपी बीजेपी के नेता दिल्ली जा रहे हैं उसके पीछे सिर्फ शुभकामना देना नहीं बल्कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में खुद के लिए जगह बनाना है। की नेता हैं जो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने का सपना देख रहे हैं। कुछ नेता प्रत्यक्ष रुप से मुलाकात कर रहे हैं कुछ नेता अप्रत्यक्ष रुप से मुलाकात कर नितिन नवीन को बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद मोहन कैबिनेट में मौजूद कई मंत्री भी अब नितिन नवीन से मुलाकात की रणनीति बना रहे हैं क्योंकि कुछ मंत्रियों ने सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल में न रहने की बात दिल्ली में की थी और उन्हे ये आश्वासन दिया गया था कि अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक अपना काम करते रहिए। लिहाजा अब अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि एमपी की सरकार में भी बदलाव की उम्मीद बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow