दो और तीन जनवरी को भाजपा नेताओं की लगेगी क्लास मोहन भागवत होंगे 'हेडमास्टर'
अंग्रेजी नव वर्ष के शुरुआती दिन भाजपा और संघ से जुड़े नेताओं के लिए कठिन होने वाले हैं। दरअसल दस माह के अंदर पांचवीं बार सरसंघसंचालक मोहन भागवत का भोपाल दौरा होने वाला है। भागवत दो और तीन जनवरी को भोपाल दौरे पर रहेंगे। दो जनवरी को संघ की दृष्टि से मध्य भारत प्रांत के 16 जिलों के युवाओं से यहां कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संवाद करेंगे। यहां उन युवाओं को शामिल किया जाएगा जिन्होंने कि न किसी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की हो। संघ प्रमुख युवाओं से राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के संबंध में बातचीत करेंगे। इसी दिन भोपाल के लगभग 1500 प्रमुख जन को संबोधित करेंगे। अगले दिन यानि तीन जनवरी को सामाजिक सद्भाव सम्मेलन और शाम को शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मोहन भागवत दो जनवरी को ही भोपाल पहुंचेंगे और तीन जनवरी को रवाना हो जाएंगे। यह कार्यक्रम संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हो रहा है। डाक्टर मोहन भागवत अलग-अलग सत्र में राष्ट्र निर्माण में विभिन्न वर्गों की भूमिका,हिंदू समाज की एकजुटता के विषय पर भी बात करेंगे। मोहन भागवत युवाओं से दो सत्र में संवाद करेंगे जिसमें पहले सत्र में RSS के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख दीपक विस्पुते संबोधित करेंगे और उनकू प्रश्नों का उत्तर देंगे। इस पूरे कार्यक्रम में भाजपा के भी सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। यानि यह साफ है कि अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत में ही भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी क्लास लगना तय है। माना यह भी जा रहा है कि जिस प्रकार से एमपी बीजेपी की सरकार और संगठन में पिछले कुछ महीनों से निरंकुशता की स्थिति देखने को मिली है उसके संबंध में भी मोहन भागवत प्रमुख नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।
What's Your Reaction?