बीजेपी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी 14 प्रकार की ट्रेनिंग हर जिले के कार्यकर्ता 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' में होंगे अभ्यस्त
भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित बीजेपी की कार्यशाला में प्रदेश के हर जिले से आए नेताओं को ट्रेनिंग देने का काम किया गया। पूरी दनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सोशल मीडिया के दखल के साथ बदले कल्चर में कार्यकर्ता किस तरह से जानकारी से अपडेट रहें, सत्ता में रहने के बावजूद कार्यकर्ता का संवाद क्या होना चाहिए और संपर्क के नए एआई टूल क्या हैं? भोपाल में जुटे पार्टी के कार्यकर्ताओं को ये प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग सत्र में ट्रेंड हुए नेता और ट्रेनर आगे जिलों में जाकर मंडल स्तर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देंगे। इस ट्रेनिंग सेशन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा "समय-समय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना हमारी कार्यप्रणाली है। विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराना हमारी सतत प्रक्रिया है। सोशल मीडिया के दौर में जाहिर है, उस पर भी फोकस रहेगा। रवीन्द्र भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में ये ट्रेनिंग क्लास शुरू हुई। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी के.सी. पटेल ने संबोधित किया। इस विषय वक्ता कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा के 14 अलग- अलग विषयों पर ट्रेनिंग देगी। इसमें कैसे कार्यकर्ताओं तक और फिर जनता तक अपनी बात पहुंचाई जाए, इसका पूरा खाका इन नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने पेश किया जाएगा। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार "भोपाल में हुई इस ट्रेनिंग कार्यशाला में चंबल, ग्वालियर, सागर, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग (गुना व अशोक नगर जिले को छोड़कर) कुल 23 जिलों के 400 से अधिक विषय वक्तागण शामिल होंगे।"
What's Your Reaction?