अधिवक्ताओं के स्टडी सर्कल पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रुप में सचिन वर्मा ने एनजीटी की बारीकियों पर दी जानकारी
इन्वायरमेंट एक ऐसा विषय है जिसके बारे में लोग जानते समझते तो जरुर हैं लेकिन उसके लिए गंभीर नहीं होते हैं। इस विषय को लेकर भोपाल अधिवक्ता संघ गंभीर नजर आया जिसके तहत भोपाल न्यायालय स्थित लायर्स चेंबर के हाल में एनजीटी से संबंधित व्याख्यान आयोजित किया गया था जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अलावा युवा पीढ़ी के अधिवक्ता भी शामिल हुए। इस व्याख्यान कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन कुमार वर्मा को मुख्य वक्ता के रुप में आमंत्रित किया गया था। व्याख्यान के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सचिन वर्मा ने एनजीटी से जुड़े ऐसे बारीक विषयों की जानकारी साझा की जिसकी जानकारी वहां पर मौजूद युवा अधिवक्ताओं को भी नहीं थी। सचिन वर्मा ने कहा कि एनजीटी एक ऐसा माध्यम है जिसका सहारा लेकर हम पर्यावरण को शुद्ध और सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता ने निराशा व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि आज के दौर में लोग एनजीटी में जिरह करने में दिलचस्पी नहीं लेते हैं। जबकि एनजीटी में जिरह करने के लिए अगर किसी को कानूनी सलाह से लेकर अन्य कोई भी आवश्यकता पड़ती है तो वो हर प्रकार की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। जिस वक्त लायर्स चेंबर में व्याख्यान चल रहा था उस वक्त वहां पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे और वरिष्ठ अधिवक्ता के संबोधन में जमकर तालियां भी बजाते नजर आ रहे थे। गौरतलब है कि भोपाल अधिवक्ता संघ की तरफ से समय-समय पर अलग-अलग विषयों पर व्याख्यान आयोजित किया जाता है जिससे देश और समाज के प्रति अधिवक्ताओं की क्या भूमिका है उन सभी विषयों पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं के द्वारा व्याख्यान दिए जाते हैं।
What's Your Reaction?