तबादलों से हटा प्रतिबंध एक से 15 जून तक होंगे तबादले मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

May 20, 2026 - 13:48
 0  169
तबादलों से हटा प्रतिबंध एक से 15 जून तक होंगे तबादले मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में तबादला नीति को लेकर लंबे समय से कवायद चल रही थी। पिछली कैबिनेट में सीएम मोहन यादव ने एक कदम आगे बढ़ते हुए खुद अधिकारियों से पूछा था कि क्या हुआ तबादला नीति का जिस पर कैबिनेट बैठक के दौरान जमकर ठहाके भी लगे थे। आखिरकार तबादला नीति के प्रति सीएम के रुख को देखते हुए नई तबादला नीति कैबिनेट के सामने रखी गई और सीएम ने तबादलों का ऐलान कर दिया। नई तबादला नीति और पुरानी तबादला नीति में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। एक तरह से ये भी कहा जा सकता है कि पुरानी तबादला नीति को ही ने फार्मेट में पेस कर दिया गया है। और अब एक जून से 15  जून तक तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। तबादला नीति के तहत प्रभारी मंत्रियों और विभागीय मंत्रियों को ज्यादा अधिकार संपन्न बनाया गया है। कैबिनेट बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वो अपने विभागीय और आवश्यक काम 30  मई तक पूरे कर लें जिससे एक जून से होने वाले तबादलों में कोई व्यवधान न आए। तबादलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आनलाइन आवेदन का सिस्टम लागू किया गया है। और विभाग सभी प्रकार के पहलुओं और कर्मचारियों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तबादले किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow