भाजपा कार्यकारिणी से पहले प्रदेश 'कार्यालय प्रभारी' हुए थे तय,कौन होंगे नए कार्यालय प्रभारी पढ़िए मुखबिर
मप्र भाजपा में अब पूरी तरह से सर्जरी हो चुकी है। नए पदाधिकारियों की घोषणा होने के साथ अब राजनीतिक विश्लेषक ये कयास लगाने में जचट गए हैं कि किन पदाधिकारियों को कौन सा दायित्व मिलेगा। इन सब में प्रदेश कार्यालय प्रभारी के दायित्व को लेकर लोगों में दिलचस्पी ज्यादा है। दरअसल प्रदेश कार्यालय प्रभारी भाजपा में अध्यक्ष के बाल दूसरा व्यक्ति होता है जिसके पास सबसे अधिक अधिकार होते हैं लिहाजा इस पद के जितने दावेदार हैं उतने ही उसका विश्लेषण करने वाले भी हैं। मुखबिर को मिली सूचना के अनुसार कार्यकारिणी घोषित होने से पहले ही प्रदेश कार्यालय प्रभारी तय कर लिए गए थे। बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव ने पहले ही प्रदेश अध्यक्षहेमंत खंडेलवाल से कह दिया था कि राहुल कोठारी को तभी प्रदेश महामंत्री बनाना है जब उनको कार्यालय प्रभारी का भी दायित्व दिया जाए। अन्यथा उनको निगम-मंडल में शामिल किया जाएगा। सीएम की बात सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पहले ही हामी भर दी थी और फिर उनको प्रदेश महामंत्री का पद दिया गया। अब महज औपचारिक घोषणा का इंतजार है। जिस लब्बो लुआब के साथ राहुल कोठारी महामंत्री बनने के बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे उस वक्त भी इस बात की झलक दिख गई थी कि कार्यालय प्रभारी का दायित्व उन्ही के हाथ में जाने वाला है।
What's Your Reaction?