बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का क्षेत्र बैतूल बना बांग्लादेशियों का बड़ा ठिकाना
बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे तनाव के बीच अब मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे घुसपैठियों के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' जैसा बड़ा अभियान छेड़ दिया है। लेकिन इस सर्चिंग अभियान के दौरान एक चौंकाने वाला सच सामने आया है। जिसके तहत बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के क्षेत्र बैतूल में बड़ी संख्या में बंग्लादेशी नागरिक पाए गए हैं।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 5 जिलों में 6,840 शरणार्थी बांग्लादेशी परिवार रह रहे हैं। इनमें अकेले बैतूल जिले में 5,669 परिवार निवासरत हैं। इसके अलावा पन्ना, मंदसौर, इंदौर और देवास में भी बड़ी संख्या में शरणार्थी सदस्य रह रहे हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य के 26 जिलों में चलाए जा रहे इस विशेष सर्च ऑपरेशन में अब तक 3,278 संदिग्ध बांग्लादेशी चिह्नित किए गए हैं। खुफिया इनपुट और दस्तावेजों की गहन जांच के बाद अवैध पाए गए 31 घुसपैठियों को वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है। ग्वालियर से 10, जबलपुर से 3 और भोपाल-इंदौर जैसे महानगरों से भी अवैध नागरिकों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। फिलहाल पुलिस प्रदेश भर में गहन जांच पड़ताल कर बाहरी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें स्वदेश भेजने की कोशिश में जुटी है। साथ ही गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सरकार की तरफ से सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?