'दो कौड़ी' से 'पंचमुखी' अवतार तक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भाजपा के बाहर लगा बैनर
मध्य प्रदेश की राजनीति इन दिनों एक अलग ही मोड पर चल रही है। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को 'दो कौड़ी' का अध्यक्ष बताया था जिसके बाद सीएम की बात को सही साबित करने के लिए भाजपा मीडिया विभाग की टीम से तरह-तरह के पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल किए गए। यहां तक कि जीतू पटवारी ने अब तक जितने भी विवादित बयान दिए हैं उनकी क्लिपिंग निकाल कर जम कर सोशल मीडिया में वायरल की गई थी। अब जीतू पटवारी ने सरकार के खिलाफ फिर बयान दिया तो भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर एक ऐसा बैनर लगवाया है जिसको देखकर आने-जाने वालों की नजर वहीं पर टिक जाती है। दरअसल बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर जो होर्डिंग लगी है वो पांच मुंह वाले सांप की है। और उन सभी पांच मुखों में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की तस्वीर लगी है। होर्डिंग में कैप्शन दिया गया है 'जीतू मियां के जहरीले बोल' भाजपा के सह मीडिया प्रभारी द्वारा लगाई गई यह होर्डिंग राजनीति में व्याप्त जहर को बाहर निकालती दिख रही है। जिस भाजपा में भाषा पर नियंत्रण और व्योहार में सालीनता की बात होती थी वहीं भाजपा अब पंचमुखी सांप की तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष की तस्वीर लगा कर अब कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ा नेता बना रही है। यह बात तो तय है कि भाजपा जितना कांग्रेस अध्यक्ष को महत्व देगी उनका उतना ही कद भी बढ़ेगा।
What's Your Reaction?