भाजपा सरकार पर युवाओं को 'शराब' पिला कर राजश्व वसूलने का कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया आरोप
पचमढ़ी में शुरू हो हुए कांग्रेस के महामंथन शिविर में SIR सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। नए नियुक्त जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे की ट्रेनिंग दी जाएगी। संगठन सृजन अभियान के बाद यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगा। शिविर शुरु होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि शराब और नशे से युवा पीढ़ी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। बीजेपी सरकार शराब से 17 हजार करोड़ का राजस्व लक्ष्य रखकर युवाओं को बर्बाद कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश आज 5 लाख करोड़ के कर्ज में डूबा है। कानून-व्यवस्था शून्य है। बीजेपी के सांसद और विधायक जनता से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। सतना में बीजेपी सांसद गणेश सिंह ने आम जनता को थप्पड़ मार दिया - यही उनकी संस्कृति है।”उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी की सरकार 50% कमीशन की सरकार है। घर-घर शराब पहुंचाने का काम हो रहा है। किसानों को यातनाएं दी जा रही हैं। ओबीसी आरक्षण रोका गया है, 27 विभागों के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा, वहीं मुख्यमंत्री 200 करोड़ का हवाई जहाज खरीद रहे हैं और रोज 25 लाख रुपए उस पर खर्च कर रहे हैं।
What's Your Reaction?