मुद्दों के अकाल में कांग्रेस विधायक राष्ट्रीय मुद्दे पर विधानसभा का समय और अपनी एनर्जी कर रहे बरबाद
मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र चल रहा है और कांग्रेस के विधायक मध्य प्रदेश के मुद्दों को छोड़ कर भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायकों ने सोमवार को भी विधानसभा में नुक्कड़ नाटक करते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के मुखौटे पहनकर विधानसभा परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया और नारे लगाए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रूप में पहुंचे विधायक दिनेश जैन ने कहा कि यह समझौता भारतीय किसानों के हित में नहीं है। सवाल इस बात का उठता है कि जब इस मामले को लेकर कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व मोदी सरकार के खिलाफ सवाल-जवाब और विरोध प्रदर्शन कर रहा है तब एमपी कांग्रेस के नेता जनता के हितों को छोड़ कर राहुल गांधी के एजेंडों को एमपी में उठा रहे हैं। जबकि एमपी में दूषित पानी,कफ सिरफ,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे शबाब पर हैं उस वक्त एमपी कांग्रेस के विधायक राष्ट्रीय मुद्दों पर विधानसभा का समय और अपनी एनर्जी खराब कर रहे हैं।
What's Your Reaction?