भाजपा युवा मोर्चा जहां सिर्फ 'शक्ति' का प्रदर्शन स्वागत करना और स्वागत करवाना दो ही काम बचा है बांकी हकीकत मुखबिर पर पढ़िए

Jun 29, 2026 - 08:06
 0  64
भाजपा युवा मोर्चा जहां सिर्फ 'शक्ति' का प्रदर्शन स्वागत करना और स्वागत करवाना दो ही काम बचा है बांकी हकीकत मुखबिर पर पढ़िए

रविवार का दिन था सरकार से लेकर संगठन के मुखिया बैतूल के कुकरु हिल स्टेशन पर थे। प्रदेश कार्यालय में कोई बड़ा पदाधिकारी नहीं था। ऐसी स्थिति में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का अचानक कार्यालय पहुंचना कार्यकर्ताओं से स्वागत कराना कुछ अलग ही अनुभव करा रहा था। स्वागत का आलम ये था कि भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष एक बार अंदर बैठते फिर अपने वाहन तक आते फिर अंदर कार्यालय में अपनी कुर्सी पर बैठते। हकीकत यह है कि युवा मोर्चा के अध्यक्ष को स्वागत कराने का चस्का इतने जोरों का लगा है कि वो खुद अपने चेंबर से बाहर आकर रेकी करते हैं कि कितने कार्यकर्ता अभी और हैं। ऐसे मौके पर मुखबिर का बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचना और भाजपा युवा मोर्चा के बाहर लगी भीड़ की तस्वीर खींचना कुछ अलग ही अनुभव करा रहा था। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि भाजपा युवा मोर्चा के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता खड़े होकर अपने हाथ में पुष्प गुच्छ लेकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। हांलांकि सत्य बात तो यह भी है कि केन्द्र और राज्य में सभी जगहों पर भाजपा की सरकार है लिहाजा भाजपा युवा मोर्चा के पास करने के लिए कुछ है नहीं। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से जो भी काम दिए जाते हैं उसकी लीपापोती कर दी जाती है। और फिर स्वागत करवाना और अपनी सेखी बघारने के अलावा युवा मोर्चा के पास कोई काम भी नहीं है। इसी लिए कुछ नहीं तो प्रदेश कार्यालय में आकर शक्ति प्रदर्शन और अपना स्वागत ही करवा लिया करते हैं। और रविवार को भी वही नजारा देखने को मिला। भाजपा युवा मोर्चा में अभिलाष पांडे के बाद वैभव पवार और फिर श्याम टेलर ये दो ऐसे युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए जो सिर्फ स्वागत करने और स्वागत करवाने में ही अपना समय खर्च करते हैं बांकी इनके पास कोई दूसरा काम या फिर दूसरी योजना नहीं है जिससे ये अपनी पार्टी को बैक सपोर्ट दे सकें। सरकार और संगठन का महत्वपूर्ण अंग माने जाने वाला युवा मोर्चा पिछले कुछ वर्षों से सिर्फ एक मोर्चा बना कर ही रह गया है। भाजपा में अब तक प्रकोष्ठ होते थे जिनका प्रत्यक्ष तरीके से काम नहीं दिखता था ठीक उसी प्रकार से युवा मोर्चा भी बन चुका है जिसका प्रत्यक्ष तरीके से कोई काम धरातल पर देखने को नहीं मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow