IAS संतोष वर्मा हुए निलंबित राजनीतिक शाजिस के तहत किया जा रहा प्रचारित अब तक आदेश नहीं हुआ सार्वजनिक

Nov 27, 2025 - 15:37
 0  182
IAS संतोष वर्मा हुए निलंबित राजनीतिक शाजिस के तहत किया जा रहा प्रचारित अब तक आदेश नहीं हुआ सार्वजनिक

आइएएस संतोष वर्मा को ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिपणी करने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सात दिवसीय कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन अब खबर है कि उन्हें निलंबित कर दिया गया है। हांलाकि अभी तक ऐसा कोई भी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी होने की खबर नहीं है। दरअसल इसके पीछे एक बड़ा कारण ये भी है कि बुधवार देर रात संतोष वर्मा के खिलाफ नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जवाब मांगा गया था। माना यही जा रहा है कि अभी नोटिस के सात दिन पूरे नहीं हुए हैं लिहाजा नोटिस के माध्यम से विभाग संतोष वर्मा की बात को एक बार जरुर सुनेगा। इस मामले को लेकर सरकार पर भी काफी दबाव है क्योंकि संतोष वर्मा का बयान आने के बाद सिर्फ सवर्ण वर्ग ही नहीं बल्कि ओबीसी वर्ग भी विरोध में आ गया है लिहाजा भारी विरोध को देखते हुए सरकार संतोष वर्मा के खिलाफ जल्द ही फैसला लेने की तैयारी में है। सुनने में ये भी आ रहा है कि सीएम यादव इस मामले में काफी गंभीर हैं क्योंकि प्रदेश के हर जिले में संतोष वर्मा से संबंधित विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। जिसके कारण बुधवार देर रात आनन-फानन में संतोष वर्मा के खिलाफ नोटिस जारी हुआ था। लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ है जिससे संतोष वर्मा के निलंबन की पुष्टि होती हो। फिलहाल यह एक अफवाह के तौर पर खबर चल रही है कि संतोष वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इसके पीछे एक बड़ी राजनीतिक साजिश भी माना जा रहा है ताकि विरोध प्रदर्शन पर ब्रेक लग सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow