मोहन खजुराहो में इधर 'मामा' ने कर दिया खेला गुनगुनी धूप में बैठे चारों नेताओं ने तैयार की निगम-मंडल की पृष्ठभूमि

Dec 9, 2025 - 08:25
 0  273
मोहन खजुराहो में इधर 'मामा' ने कर दिया खेला गुनगुनी धूप में बैठे चारों नेताओं ने तैयार की निगम-मंडल की पृष्ठभूमि

मप्र की राजनीति इन दिनों कुछ अलग ही मोड़ पर चल रही है। पिछले कुछ समय से निगम-मंडलों की घोषणा को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन यह इंतजार खत्म होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन एक तस्वीर सामने आई है जिसके बाद प्रदेश में सियासी तपिस जरुर बढ़ गई है। दरअसल सोमवार को पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के निवास पर तीन ऐसे नेता पहुंचे जो पार्टी के कर्ता धरता माने जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल पहुंचे। सभी नेताओं के लिए पूर्व सीएम के निवास पर गुनगुनी धूप में टेबल और कुर्सी लगाई गई फिर शुरु हुआ ठहाकों का दौर। इन ठहाकों के बीच निगम-मंडलों को लेकर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए चाय की चुस्कियों का भी सहारा लिया जा रहा था। करीब 45 मिनट तक चली इस बैठक में निगम-मंडलों की नियुक्ति को लेकर काफी चर्चा हुई। इस मुलाकात से यह भी समझ में आ गया कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने भले ही पूर्व सीएम का केन्द्र दिल्ली को बना दिया हो लेकिन उनका बिंदु एमपी में ही है। भाजपा को आगे जो भी रणनीति बनानी है उसमें पूर्व सीएम शिवराज का हस्तक्षेप जरुर होगा। क्योंकि सत्ता से लेकर संगठन तक उन्हीं का सिक्का अब भी चलता है। आज भी सरकार में आधे से अधिक विधायक पूर्व सीएम के हैं यहां तक कि संगठन में भी पूर्व सीएम का ही पिछले दरवाजे से पूरा दखल रहता है। यही कारण है कि न चाहते हुए भी भाजपा के संगठन को पूर्व सीएम का दरवाजा खटखटाना ही पड़ेगा। और अब बात तो निगम और मंडलों की है। जिसमें पूर्व सीएम की मर्जी खूब चलने जा रही है। जिस पर पूर्व सीएम हाथ रखेंगे उसकी किस्मत जरुर चमकेगी। Mukhbir को लगी खबर के मुताबिक जब से पार्टी कार्यकर्ताओं को इस मुलाकात का पता चला है तब से कार्यकर्ताओं की भीड़ पूर्व सीएम के निवास पर बढ़ गई है। निगम-मंडल में शामिल होने का सपना देखने वालों को एक उम्मीद की किरण जागी है जो केन्द्रीय मंत्री के निवास से निकलती दिख रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मुलाकात के बाद निगम-मंडलों की घोषणा कब होती है। हांलाकि माना यही जा रहा है कि अब रास्ता क्लियर हो चुका है। रास्ते में पड़े कांटों को फेंक दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow