बीजेपी मीडिया विभाग की धार होगी तेज फ्री-हैंड होकर विपक्ष के हर आरोप का करारा जवाब देगी आशीष अग्रवाल की टीम

May 6, 2026 - 15:34
May 6, 2026 - 15:40
 0  74
बीजेपी मीडिया विभाग की धार होगी तेज फ्री-हैंड होकर विपक्ष के हर आरोप का करारा जवाब देगी आशीष अग्रवाल की टीम

किसी भी राजनीतिक पार्टी की मीडिया टीम सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। खासकर भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से लगातार नवाचार को महत्व देती है वो चीज एक बार फिर देखने को मिली है। बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा के सह मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे थे। सबसे पहले सभी प्रवक्ताओं का परिचय हुआ उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी ने अपनी बातें रखते हुए यह बताया कि उन्हें और पार्टी को मीडिया विभाग की टीम से क्या अपेक्षाएं हैं। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी आशीष अग्रवाल पर विश्वास दिखाते हुए उन्हें फ्री-हैंड दिया गया है। बैठक में साफ कहा गया है कि संभाग और जिला स्तर पर मीडिया विभाग की टीम मजबूत होनी चाहिए। टीम में जो भी प्रवक्ता हैं वो पार्टी की बात पूरी ताकत के साथ जनता के सामने रखें। विपक्ष जिस प्रकार से झूठ और फरेब की राजनीति करता है साथ में तरह-तरह की अफवाहें फैलाता है उससे सावधान रहें और विपक्ष के प्रत्येक आरोप का पूरी ताकत के साथ जवाब देना है। गौरतलब है कि प्रदेश मीडिया विभाग की घोषणा होने के बाद यह पहली मासिक कामकाजी समीक्षा बैठक थी।इससे पहले भी एक बैठक हुई थी जो सिर्फ परिचय और सम्मान तक ही सीमित थी लेकिन यह बैठक पार्टी के लिए काम कर रहे प्रवक्ताओं के लिए काफी महत्वपूर्ण थी। इस बैठक में पार्टी नेतृत्व ने कई मुद्दों पर बात की है और प्रवक्ताओं को फ्रंट फुट पर आकर खेलने के लिए कहा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow