भाजपा के लिए 'नासूर' बने विधायक प्रीतम लोधी अब गुर्जर समाज के खिलाफ बोल कर भाजपा की बढ़ाई मुसीबत

Jun 5, 2026 - 09:52
 0  29
भाजपा के लिए 'नासूर' बने विधायक प्रीतम लोधी अब गुर्जर समाज के खिलाफ बोल कर भाजपा की बढ़ाई मुसीबत

मध्य प्रदेश भाजपा एक मजबूत संगठन के रुप में जाना जाता है पिछले कुछ समय से भाजपा के लिए उसी के कुछ नेता नासूर बन गए हैं। भाजपा के सामने अब ऐसी स्थिति निर्मित हो गई हैं कि न निगलते बन रहा और न ही उगलते बन रहा है। करीब महीने भर पहले ही भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान पर भाजपा नेतृत्व ने उनकी क्लाश लगाई थी लेकिन महीने भर के अंदर भी भाजपा नेतृत्व की सीख को दरकिनार कर प्रीतम लोधी ने एक ऐसा बयान दिया जिससे गुर्जर समाज नाराज हो गया। नाराजगी इस हद तक बढ़ी कि गुर्जर समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर प्रीतम लोधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने डकैत रामबाबू गड़रिया के पक्ष में बयान दिया था। जिस पर गुर्जर समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। गुस्साए गुर्जर महासभा के सदस्यों ने बयान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप कर अपनी नाराज़गी व्यक्त की। बीजेपी अध्यक्ष ने भी कहा है कि प्रीतम लोधी के बयान से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है उन्होने जो बयान दिया वो उनका निजी बयान था‌ और भाजपा गुर्जर समाज का सम्मान करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने गुर्जर समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि भाजपा नेतृत्व जल्द ही प्रीतम लोधी से इस विषय पर चर्चा करेगा। प्रीतम लोधी भाजपा के लिए पहले भी नासूर बनते रहे हैं लेकिन लोधी बाहुल सीट जीतने के लालच में भाजपा ने उन्हें टिकट दिया। लोधी चुनाव जीते और भाजपा के लिए ही नासूर बन गए। प्रीतम लोधी उन नेताओं में हैं जो ब्राह्मणों को गाली दे-देकर नेता बने हैं लिहाजा उन्हें लगता है कि उनकी राजनीति विवादित बयानों से ही चलेगी इसी लिए वो विवादित बयान देते हैं। ठीक महीने भर पहले अपने बेटे के बचाव में भी  प्रीतम लोधी चर्चा में आए थे और अब रामबाबू गड़रिया के समर्थन में बयान देकर प्रीतम लोधी ने भाजपा को दो कदम पीछे धकेल दिया है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार प्रीतम लोधी को एक बार फिर बुला कर अंतिम वार्निंग दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow