हफ्ते में पांच दिन मंत्री भाजपा कार्यालय में देंगे ड्यूटी पहले दिन गौतम टेटवाल और जगदीश देवड़ा की लगी ड्यूटी
मप्र भाजपा में बड़ा नवाचार देखने को मिला है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिस परंपरा का आगाज किया है उससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दरअसल पार्टी के कार्यकर्ता लगातार शिकायत कर रहे थे कि मंत्रियों के बंगले में उनकी सुनवाई नहीं होती है। मंत्रियों के कर्मचारी और करीबी लोग उनकी मुलाकात मंत्रियों से नहीं होने देते हैं। आर्यकर्ताओं की इस बात का सम्मान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हफ्ते में पांच दिन मंत्रियों को प्रदेश कार्यालय में बैठने का निर्देश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक हर दिन दो मंत्री एक बजे से चार बजे तक प्रदेश कार्यालय में अपनी ड्यूटी देंगे। पहले दिन गौतम टेटवाल और जगदीश देवड़ा की ड्यूटी लगाई गई थी। मंत्रियों के बैठने के लिए पूर्व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी के कक्ष को आरक्षित कर दिया गया है। जिसमें मंत्री बैठेंगे और पार्टी के कार्यकर्ताओं की बात सुन कर उसका उचित निराकरण करने का प्रयास करंगे। बीजेपी अध्यक्ष ने अपने आदेश में साफ कहा है कि कोई भी नेता पहले पार्टी का कार्यकर्ता हैं उसके बाद वो मंत्री अथवा वीवीआइपी है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश का पालन करते हुए दोनो मंत्री प्रदेश कार्यालय पहुंचे। ये बात और है कि गौतम पेटवाल निर्धारित समय पर पहुंचे जबकि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समय से एक घंटे लेट आए मतलब दो बजे वो प्रदेश कार्यालय आए। दनों मंत्रियों के कार्यालय में बैठने की पहले दिन ज्यादा खबर नहीं होने से कार्यकर्ताओं का अभाव देखने को मिला लेकिन ये माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के इस फैसले के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच एक अच्छा मैसेज जाएगा और पार्टी के कार्यकर्ता दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
What's Your Reaction?