'भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया के मुसलमानों से सीखने की जरुरत है' बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बयान
सौहार्द और सामाजिक समरसता का पाठ सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश में भाईचारा और एकता का माहौल होना चाहिए।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को भोपाल में कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
'निःशुल्क इलाज सबसे बड़ा धर्म'
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों का निःशुल्क इलाज करना सबसे बड़ा धर्म है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी सेवा है। कैंसर हीलर सेंटर में फिलहाल मरीजों को परामर्श और प्राथमिक उपचार की सुविधा निःशुल्क दी जाएगी।
2027 तक शुरू होगा कैंसर अस्पताल
उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2027 तक बागेश्वर धाम में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। शास्त्री ने दावा किया कि इस अस्पताल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
राम मंदिर चंदा चोरी पर कड़ी प्रतिक्रिया
राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र चंदे में कथित गड़बड़ी पर उन्होंने नाराजगी जताई। धीरेंद्र शास्त्री ने इसे करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर आघात बताया और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
भारत के मुसलमानों को दी सलाह
अपने संबोधन में उन्होंने भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया के मुसलमानों से सौहार्द और सामाजिक समरसता का पाठ सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देश में भाईचारा और एकता का माहौल होना चाहिए।
क्या मिलेगा सेंटर में:
- कैंसर रोगियों के लिए निःशुल्क ओपीडी और काउंसलिंग
- प्रारंभिक जांच और उपचार संबंधी मार्गदर्शन
- जरूरतमंद मरीजों को आगे के इलाज के लिए रेफर करने की व्यवस्था
What's Your Reaction?