उमंग सिंघार ने कांग्रेस कार्यालय से बनाई दूरी होटल में लेने लगे प्रेसवार्ता पटवारी और सिंघार की आपसी कलह फिर सतह पर आई
साल 2028 में सत्ता वापसी का सपना देख रही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब नए-नए धडों में बंट चुकी है। दिग्विजय,कमलनाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को साइड लाइन करने के बाद पार्टी में युवा चेहरों पर भरोसा जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उमंग सिंघार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दोनों युवा चेहरों के बीच मनमुटाव की खबरें तो पहले भी आती रही हैं। लेकिन राज्यसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं में चल रहा शीत युद्ध और सतह पर आ चुका है। जिसका जीता जागता प्रमाण है उमंग सिंघार के द्वारा पीसीसी कार्यालय छोड़ कर एक होटल में प्रेसवार्ता करना। जबकि उसके ठीक घंटे भर पहले कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी और दिग्विजय सिंह ने पीसीसी कार्यालय में ही प्रेसवार्ता की थी। हांलांकि कांग्रेस की तरफ से प्रेसवार्ता को गैर राजनीतिक कहा जा रहा है लेकिन सवाल इस बात का उठता है कि इस छात्रों के समर्थन में शुरु किए गए गूंज अभियान की शुरुआत प्रदेश कार्यालय में ही हुई थी। लिहाजा कार्यक्रम पूरी तरह से राजनीतिक है। और यह पूरा कार्यक्रम कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी की भेंट भी चढ़ चुका है क्योंकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा शुरु किए गए इस अभियान में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। अभी तक राहुल गांधी द्वारा शुरु किए गए इस अभियान को कांग्रेस के नेता धरातल में उतारने में नाकाम रहे हैं। और सिर्फ प्रेसवार्ता ओन तक ही यह अभियान सीमित होकर रह गया है।
What's Your Reaction?