ओसामा बिन लादेन की आत्मा दोजख में आज जार जार हो रही होगी पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम का दिग्विजय सिंह पर निशाना
पूर्व गृह मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की तारीफ करने पर पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा ने जमकर निशाना साधा है। पूर्व गृह मंत्री ने कहा कि दिग्विजय सिंह जी आज ओसामा बिन लादेन की आत्मा दोजख में जार-जार रो रही होगी,और जाकिर नाइक तो अपने आप को अनाथ सा महसूस कर रहा होगा। आप और संघ की तारीफ तौबा रे तौबा,आप ही तो थे जो भगवा आतंकवाद के जनक थे,दिग्विजय सिंह जी आप के मुंह से राम-राम। कहीं ये 2020 राज्यसभा चुनाव की प्रेशर टेक्टिस तो नहीं है जब आपने राज्यसभा में जाने के लिए सरकार को हिला दिया था,मुझे तो यही लगता है, दो महीने बाद राज्यसभा के फिर चुनाव हैं तो आप कांग्रेस के हाई कमान पर दबाव बनाने लिए ये सब कर रहे हैं। पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा के बयान से अब दिग्विजय सिंह पर दिए बयानों के मायने निकाले जा रहे हैं।
What's Your Reaction?