शुर्खियों में प्रहलाद पटेल VIP दर्शन के लिए मंदिर प्रबंधन को लिखा पत्र 140 लोगों के लिए मांगा 'मंदिर ब्रेक'
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल इस बार प्रहलाद पटेल अपने विवादित बयान नहीं बल्कि एक पत्र को लेकर चर्चाओं में हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति स्थित तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के कार्यकारी अधिकारी को एक लेटर लिखा है। उस लेटर में उन्होंने 140 लोगों के लिए वीआईपी दर्शन की मांग की है। बड़ी बात यह है कि ये सभी 140 लोग उनके परिवार के सदस्य हैं। 16 अप्रैल 2026 को जारी इस आधिकारिक पत्र में मंत्री ने लिखा है कि उनके परिवार के 140 सदस्य 5 अलग-अलग समूहों में 6, 7 और 8 मई को भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए तिरुपति पहुंचेंगे। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से इन सभी सदस्यों के लिए VIP ब्रेक दर्शन की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। एक साथ इतने बड़े समूह के लिए वीआईपी सुविधा की सिफारिश करने वाला यह पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकर वायरल होते ही प्रशासनिक गलियारों में भी इसकी चर्चा तेज है। गौरतलब है कि वीआईपी ब्रेक दर्शन की सुविधा कुछ खास व्यक्तियों या फिर उनकी सिफारिश पर चुनिंदा लोगों को दी जाती है। लेकिन मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक साथ 140 लोगों के दर्शन की सिफारिश की है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल मंत्री के लेकर पर मंदिर प्रबंधन की तरफ से कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन यह माना जा रहा है कि एक वरिष्ठ मंत्री होने के नाते प्रहलाद पटेल को प्रबंधन अनुमति प्रदान करेगा।
What's Your Reaction?